{"_id":"cf1267f9efb74336be8d57cc8021ece8","slug":"employment-servants-inlaid-lock-on-the-block-headquarters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर ताला जड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर ताला जड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल से मानदेय नहीं मिलने से नाराज रोजगार सेवकों ने सांथा ब्लॉक मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया। ब्लॉक मुख्यालय गेट पर ताला बंद कर दिया। नारेबाजी कर बीडीओ का घेराव किया। आश्वासन मिलने पर हंगामा कर रहे रोजगार सेवक शांत हो गए।
रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अयूब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे रोजगार सेवकों ने कहा कि शासन से मानदेय भुगतान करने के लिए बजट आया है। इसके बाद भी विभाग मानदेय भुगतान में लापरवाही बरत रहा है। विकास विभाग की जिम्मेदारियों के साथ अन्य कई काम कराए जाते हैं।
इसके बाद भी मानदेय देने में आनाकानी की जा रही है। कहा कि नियमित कर्मचारी और अधिकारी का एक भी दिन का वेतन कटता है, तो पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू हो जाता है। दुर्भाग्य है कि भुखमरी के शिकार पर पहुंच चुके रोजगार सेवकों का मानदेय देने में आखिर लापरवाही क्यों की जा रही है।
विज्ञापन
दीपावली का त्योहार नजदीक है। अभी तक मानदेय नहीं दिया गया। यदि समय से मानदेय नहीं मिला तो उनकी दीपावली फीकी हो जाएगी। बीडीओ राजाराम यादव ने रोजगार सेवकों को मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया। अश्वनी श्रीवास्तव, अमर सिंह, कन्हैया लाल, बकीऊल्लाह, लालजी, संदीप, मनदीप कुमार राव, तुलसीराम, अश्वनी त्रिपाठी, साकिब अंसारी आदि रहे।