Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Employment officers submitted a memorandum and warned of work boycott.

Sant Kabir Nagar News: रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

Tue, 03 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Employment officers submitted a memorandum and warned of work boycott.
सेमरियावां। लंबे समय से मानदेय का भुगतान न होने से नाराज मनरेगा कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस संबंध में कर्मियों ने कार्यक्रम अधिकारी खंड विकास अधिकारी धर्मेश चंद्र पांडेय को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि जनपद के मनरेगा कर्मी, जिनमें ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अन्य कर्मचारी शामिल हैं, विभागीय कार्यों में लगातार योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद जुलाई 2025 से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली और होली जैसे त्योहार भी बिना वेतन के गुजर गए, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार तीन मार्च 2026 से काली पट्टी बांधकर विरोध, छह मार्च से विकासखंड स्तर पर अधिकारियों को ज्ञापन, नौ मार्च को सभी कर्मचारी जनता दर्शन में पहुंचकर अवगत कराएंगे, जबकि 10 से 15 मार्च तक सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी समस्या का समाधान न होने पर 16 मार्च को मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंचकर अपनी बात रखेंगे। इस दौरान एपीओ अतुल जायसवाल, लेखा सहायक मिहिर प्रसाद गौतम, कंप्यूटर आपरेटर आशीष उपाध्याय, रोजगार सेवक संघ जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, विनोद कुमार, शैलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed