फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Employees got angry after a dispute between the BDO and the BJP leader.

Sant Kabir Nagar News: बीडीओ और भाजपा नेता के बीच विवाद के बाद कर्मचारी भड़के

Thu, 26 Feb 2026 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Employees got angry after a dispute between the BDO and the BJP leader.
विकास भवन गेट पर धरने पर बैठे कर्मचारी- संवाद
संतकबीरनगर। पौली ब्लॉक में बीडीओ श्वेता वर्मा और ग्राम पंचायत सचिव की शिकायत पर भाजपा पौली मंडल अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर की गई हीलाहवाली पर कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज न होने से जिले के नौ ब्लाॅकों समेत विकास भवन के कर्मचारियों में नाराजगी रही। बुधवार को विकास भवन सहित सभी विकास खंडों के कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विकास भवन में विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने एकत्र होकर मुख्य गेट पर तालाबंदी करके धरना दिया, जिससे कार्य प्रभावित हुआ। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कर्मचारियों से वार्ता की और ताला खोलने की बात कही, लेकिन सभी ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही ताला खोलने की बात कही।
विज्ञापन

धरना में मौजूद पौली ब्लॉक की बीडीओ श्वेता वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष क्षितिज कुमार चौधरी, अनिल कुमार, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस सहित अन्य ने कहा कि जब तक भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने इसे प्रशासनिक निष्पक्षता का सवाल बताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ श्वेता वर्मा ने कहा कि भाजपा नेता अरविंद सिंह राशन कार्ड की समस्या को लेकर आए थे। वह राशन कार्ड के लिए दबाव बना रहे थे। इस दौरान उन्होंने अभद्रता की, कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। दूसरी ओर मेंहदावल, सांथा, बेलहर, बघौली, खलीलाबाद, नाथनगर, हैंसर, सेमरियावां और पौली ब्लॉक मुख्यालयों पर भी कर्मचारियों ने धरना दिया।


0000000000000
28 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, नहीं निकला हल

धनघटा/ रोसया बाजार। पौली ब्लॉक में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी और भाजपा नेता के बीच हुए विवाद में 28 घंटे से अधिक समय तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, लेकिन बुधवार शाम तक कोई हल नहीं निकला। कर्मी ब्लॉक कार्यालय में ताला बंदी करके कामकाज ठप रखे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे भाजपा नेता एवं पौली ब्लाॅक के मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह राशनकार्ड न बनाए जाने की शिकायत लेकर खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा के पास पहुंचे। दोनों लोगों के बीच हो रही बातचीत के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। खंड विकास अधिकारी का आरोप है कि अरविंद सिंह अपना कपड़ा उतारकर उनके सामने अर्धनग्न हो गए और कपड़ा को उनके ऊपर फेंक दिया। इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी ने अपने उच्चाधिकारी को को दी। थोड़ी देर बाद एसडीएम डॉक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी दिलीप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तो भाजपा नेता फरार हो गए। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए खंड विकास अधिकारी थाने पर पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसके विरोध में बुधवार को पौली ब्लॉक में तालाबंदी करके कर्मचारियों ने काम कामकाज ठप कर दिया। हैंसर ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी भी कार्य का बहिष्कार किया। बुधवार दोपहर तक कामकाज बंद रखने के बाद अधिकारी कर्मचारी जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। ब्लॉक कर्मियों का कहना है कि जब तक भाजपा नेता अरविंद सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं हो जाती है। तब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed