{"_id":"59f376124f1c1bcc538b96ec","slug":"employees-awarded-for-better-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य के लिए सफाई कर्मचारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य के लिए सफाई कर्मचारी सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में सफाईकर्मी को पुरस्कार देते डीएम,एसपी और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका खलीलाबाद परिसर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को डीएम मार्कंडेय शाही और एसपी हेमराज मीणा ने सम्मानित किया। डीएम मार्कंडेय शाही ने कहा कि सफाई के लिए भावना और अभिरुचि की आवश्यकता होती है।
सफाई कार्य में हाथ से झाड़ू पकड़ कर फोटो खिंचवा लेना अलग बात है, लेकिन खलीलाबाद नगर पालिका में जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। रात्रि भ्रमण में देखा जाता है कि सफाई कर्मचारी रात में सड़कों पर झाड़ू लगाकर नगर को स्वच्छ करने में अपना भरपूर सहयोग करते हैं। उन्होंने अन्य नगर पंचायतों से अपेक्षा की कि सफाई कार्य जैसे नगर पालिका में हो रहा है वैसे ही नगर पंचायतों में भी हो।
कहा कि हर माह नगर पालिका कार्यालय पर स्वास्थ्य शिविर लगेगा और सफाई कर्मचारियों की जांच होगी और नि:शुल्क दवा आदि दी जाएगी। एसपी हेमराज मीणा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करना पुनीत कार्य है। क्योंकि सफाई कर्मचारी ही नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना सहयोग देते है। शहर के ब्रांड अंबेसडर सफाई कर्मचारी ही हैं।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम और एसपी ने सफाई कर्मचारियों को शाल देकर सम्मानित किया। ईओ बीना सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, सीएमओ अभय चंद श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ एके सिन्हा, प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, अमित जैन, सुनील छापड़िया, दिलीप चड्ढा, जय प्रकाश, तौव्वाब अली, गोरख प्रसाद यादव, राधेश्याम, उमेश चंद्र चैधरी, पंकज आदि मौजूद रहे।