फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Employees accused of embezzling money

Sant Kabir Nagar News: कर्मियों पर धन के गबन करने लगाया आरोप

Mon, 01 Jul 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Jul 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Employees accused of embezzling money
क्षेत्र के बड़गो में संचालित प्रबंध निदेशक ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बड़गो में संचालित एक बैंक के प्रबंध निदेशक ने कर्मचारियों पर धन गबन करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में इजीफिन इन्नोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उनकी संस्था भारतीय रिजर्ब बैंक से पंजीकृत एवं लिस्टेड गैर बैंकिंग वित्तीय संस्था है। संस्था की संतकबीरनगर की शाखा बड़गों में है। शाखा से ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे गरीब महिलाओं के व्यवसाय के लिए छोटे-छोटे ऋण दिए जाते हैं। इस जिले में नवंबर माह से शाखा संचालित हो रही है।

जिले की 344 महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया गया। इन महिलाओं से नियमित किस्त की वसूली कर प्रधान शाखा में जमा किया जाता है। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक, शाखा प्रबंधक एवं दो ऋण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन चारों ने मिली भगत करते हुए 344 ऋण धारकों से किश्त की वसूली करके प्रधान शाखा में जमा नहीं किया। वसूली के धन को आपस में बंदर बांट कर लिया। सभी ने मिलकर लगभग 10 लाख रुपये का गबन किया है। कंपनी की जांच में मामला पकड़े जाने पर चारों कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निष्कासित कर दिया गया। बैंक के प्रबंध निदेशक ने मामले में आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने की जानकारी नहीं है। मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed