फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Emphasis Placed on Reconnecting Dropout Children with Schools

Sant Kabir Nagar News: ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर दिया बल

Wed, 08 Apr 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 08 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Emphasis Placed on Reconnecting Dropout Children with Schools
शंकर पट्टी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।स्रोत-स
बनकटा बाजार। क्षेत्र के शंकर पट्टी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत डिजिटल कंप्यूटर लैब का उद्घाटन हुआ। शिक्षकों ने साक्षरता दर बढ़ाने के लिए ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। इसके बाद वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनमें नए सत्र की पुस्तकें वितरित की गईं।
विज्ञापन

बीईओ विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत साक्षात्कार और नामांकन दर को शत प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। शारदा पोर्टल के माध्यम से छह से 14 वर्ष के बीच ड्रॉपआउट या कभी स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने एलईडी जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। लैब उद्घाटन कार्यक्रम को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप तिवारी, संजय शाही आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक तस्लीम अंसारी ने किया। अंत में प्रधानाध्यापक इंदू गौंड ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान अक्षय गुप्ता, सुनील वर्मा, प्रभुनाथ सिंह, मिथिलेश त्रिपाठी, संजय शाही, लक्ष्मण राय, हरेंद्र प्रसाद, नाजरीन रिजवी, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र यादव, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed