फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Emphasis on teaching and learning through culture and sports

Sant Kabir Nagar News: संस्कार व खेल के माध्यम से पठन पाठन पर जोर

Sat, 22 Jul 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 22 Jul 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on teaching and learning through culture and sports
सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित समीक्षा बैठक को संबो​धित करते प्रंबधक डॉ उदय प्रताप चत
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शुक्रवार को शिक्षकों के साथ प्रबंध तंत्र ने बैठक की। इसमें छात्र-छात्राओं को बेहतर संस्कार और खेल के माध्यम से पठन-पाठन कराने पर राय ली गई।
विज्ञापन

प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनका रुझान जाना। छात्र-छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आगे कैसे बढ़ाया जाए इसको लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं से सुझाव लिया। बैठक में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को और भी बेहतर सुविधा संस्कार और खेल के प्रति आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया। डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा संस्कार और खेल के प्रति आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय प्रबंध तंत्र हमेशा तत्पर है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं हर बोर्ड परीक्षा में जनपद ही नहीं बल्कि पूरे मंडल में विद्यालय का नाम रोशन करते हैं। बैठक का संचालन प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय, अशोक चौबे, तपस्या रानी सिंह, बबिता त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed