{"_id":"64aef1635876c55a1c0995a1","slug":"emphasis-on-getting-the-work-done-on-the-proposal-given-in-the-meeting-of-npm-maghar-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-219-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नपं मगहर की बैठक में दिए गए प्रस्ताव पर कार्य कराने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नपं मगहर की बैठक में दिए गए प्रस्ताव पर कार्य कराने पर जोर
Thu, 13 Jul 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
- नगर पंचायत मगहर बोर्ड की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर बोर्ड की बैठक बुधवार को चेयरमैन अनवरी बेगम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर के विकास पर चर्चा के साथ ही पहली बैठक में दिए गए प्रस्ताव पर अमल लाने के लिए जोर दिया गया। बैठक में गहमागहमी के बीच एक सभासद ने आय और व्यय का मुद्दा जोरशोर से उठाया।
नगर पंचायत मगहर की कमेटी की बोर्ड की दूसरी बैठक में नगर में विभिन्न विकास कार्यों के विकास पर चर्चा की गई। इस दौरान एक साथ सभी सभासदों ने पूर्व में हुई पहली बैठक में दिए गए प्रस्तावों को अमल में लाने पर जोर देकर जरूरी व महत्वपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर कराने का प्रस्ताव रखा। वार्ड नंबर सात तिवारी टोला के सभासद अवधेश सिंह ने बरसात को देखते हुए सभी वार्डों में ब्लीचिंग छिड़काव करने की मांग उठाई ताकि नगर में किसी तरह की जानलेवा बीमारी से लोगों को बचाया जा सके।
वार्ड नम्बर तीन शेरपुर रेहरवा के सभासद अमीरुद्दीन कादरी ने आय-व्यय का समस्त ब्यौरा मांगा। इसके अलावा रेहरवा वार्ड में पानी की समस्या दूर करने, पाइप लाइन विस्तार के साथ ही अंधेरी बाग की अधूरी सड़क के साथ- साथ अन्य जरूरी सड़क का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा। संतकबीरनगर सभासद नजमुस्सेहर ने बरसात को देखते हुए स्ट्रीट व पोल की लाइट को दुरुस्त कराने की बात कही। जिससे रात में चलने में राहगीरों व आम लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
अधिसाशी अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओ के बारें में जानकारी दी गई। जो विकास के डीपीआर जाने है उससे सभासदों को अवगत कराया गया। बैठक में सभासद मुसर्रत जहां, मो रईस, मेंहदी हसन, कृष्णचंद सैनी, मोहसिना खातून, अतुल श्रीवास्तव, रूही बेगम, लिपिक संजय दूबे आदि मौजूद रहे।