फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity workers will take to the streets today to protest

Sant Kabir Nagar News: आज सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे बिजली कर्मी

Tue, 01 Jul 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 01 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers will take to the streets today to protest
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। बिजली कर्मियों ने दो जुलाई को सड़क पर प्रदर्शन करने का एलान किया
विज्ञापन

धरना की अध्यक्षता करते हुए इंजीनियर केएन शुक्ला ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में सात माह से आंदोलन चल रहा है। इसके बाद भी प्रबंधन ध्यान न देकर उत्पीड़न की कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में दो जुलाई को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही जेल भरो आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इंजीनियर राजेश कुमार ने कहा है कि निजीकरण का प्रस्ताव निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। नौ जुलाई को सांकेतिक हड़ताल की भी तैयारी है।
विज्ञापन

इस दौरान इंजीनियर मेराज अहमद, वागीश कुमार गुप्ता, केएल यादव, अभय सिंह, मुकेश गुप्ता, धनंजय सिंह, चंद्रभूषण, दिलीप सिंह, शैलेन्द यादव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed