फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity workers will observe a protest day today by wearing black armbands.

Sant Kabir Nagar News: आज काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस मनाएंगे बिजली कर्मी

Thu, 01 Jan 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers will observe a protest day today by wearing black armbands.
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बुधवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। बिजली कर्मियों ने कहा कि आंदोलन के 400 दिन पूरा होने पर एक जनवरी को काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि विरोध दिवस के दौरान समस्त ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता पूरे दिन दाहिने बाजू पर काली पट्टी बांधेंगे और भोजनावकाश अथवा कार्यालय समय पर परियोजनाओं पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन से कहा है कि जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा ने विधानसभा में वक्तव्य दिया है कि निजीकरण का कोई निर्णय नहीं है तब पॉवर कॉरपोरेशन प्रबंधन को इसे झूठी प्रतिष्ठा बनाना छोड़कर निजीकरण की सारी प्रक्रिया तत्काल निरस्त करें।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी विवेकानंद नायक ने बताया पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन ने निजीकरण के विरोध में शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे बिजली कर्मियों का लगातार उत्पीड़न किया है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी श्रवण प्रजापति ने कहा कि पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन के मन में बिजली व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का यदि जरा सा भी भाव है तो निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल निरस्त की जाए जिससे बिजली कर्मी पूर्ण मनोयोग के साथ बिजली व्यवस्था के सुधार में जुट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, दिलीप मौर्य, दिनेश शर्मा, धीरेंद्र यादव, पुष्पेन्द्र भारती, अशोक कुमार, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed