{"_id":"666f420b3a1756544f00db65","slug":"electricity-workers-who-went-to-disconnect-the-connection-were-held-hostage-for-two-hours-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116193-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कनेक्शन काटने गए बिजली कर्मियों को दो घंटे बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कनेक्शन काटने गए बिजली कर्मियों को दो घंटे बनाया बंधक
Mon, 17 Jun 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
- धनघटा के मडपौना गांव का मामला, पुलिस के पहुंचने पर छूटे कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के मडपौना गांव में बिजली चेकिंग के दौरान कनेक्शन काट रहे बिजली कर्मियों को गांववालों ने बंधक बना लिया। दो घंटे तक कर्मी बंधक बने रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से बिजली कर्मियों को मुक्त कराया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया।
विद्युत उपकेंद्र चौरा कला के एसडीओ पीपी वर्मा के साथ मडपौना गांव में बिजली कर्मी कनेक्शन चेकिंग अभियान में गए थे। गांव में अधिक लोगों के पास बिजली बिल बकाया होने की वजह से ट्रांसफार्मर से गांव में जाने वाले मुख्य केबल को काटकर गांव की बिजली सप्लाई ठप कर दिए। बिजली कटवाने के बाद एसडीओ वहां से निकले तो उनके पीछे बाइक सवार विद्युत संविदा कर्मी भी चल पड़े।
बताया जा रहा है कि एसडीओ का वाहन आगे बढ़ गया और संविदा कर्मी गांव के पास स्थित मंदिर पर रुक गए। इतने में गांव के तमाम लोग आक्रोशित होकर उनके पास पहुंचे और तीनों बिजली कर्मियों को बंधक बना लिए। गांव के लोगों का कहना था कि जब तक विद्युत सप्लाई बहाल नहीं की जाएगी तब तक जाने नहीं देंगे। इसकी जानकारी एसडीओ को हुई तो वह थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विद्युत संविदा कर्मियों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और संविदा कर्मियों के साथ गांव के लोगों को साथ लेकर थाने आए। करीब एक घंटे चली बातचीत के बाद मामला आपस में सुलझ गया। सीओ अजय सिंह का कहना है कि इस मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।