{"_id":"68a8c0b2114e54840b0a1b70","slug":"electricity-workers-staged-a-sit-in-protest-against-privatisation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137356-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना
Sat, 23 Aug 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत कर्मियों ने बिजली के निजीकरण के विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी आशीष कुमार ने कहाकि नवंबर 2024 में लखनऊ में हुई विद्युत वितरण कंपनियां की बैठक में निजी घरानों के साथ मिली भगत में गठित ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण में न केवल रुचि ले रही है अपितु इस आड़ में निजी घरानों का हित साधने की कोशिश भी की जा रही है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी धीरेन्द्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष और भारत सरकार के पूर्व विद्युत सचिव सेवानिवृत्त आईएएस आलोक कुमार उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के उच्च अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक ले रहे हैं और उन्हें निजीकरण की प्रक्रिया तेज करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह बहुत गंभीर बात है जिसकी जांच होनी चाहिए और इसे तत्काल रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में सुनील चौधरी, मनोज यादव, पुष्पेन्द्र भारती, चंद्र केश मौर्य, दिनेश शर्मा श्रवण प्रजापति, धीरेन्द्र यादव, दिलीप मौर्य, भास्कर पांडेय, कपिल देव, आशीष कुमार, अशोक कुमार, सूरज प्रजापति आदि मौजूद रहे।