फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity workers observed a protest day by wearing black armbands.

Sant Kabir Nagar News: बिजली कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर मनाया विरोध दिवस

Thu, 01 Jan 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers observed a protest day by wearing black armbands.
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करतेबिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
संतकबीरनगर। बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को बिजली कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस मनाया। बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया और निजीकरण का फैसला वापस लिए जाने की मांग किया। साथ ही 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्र व्यापी आंदोलन में शामिल होने का एलान किया।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी प्रिंस गुप्ता ने कहा कि विद्युत निगमों के निजीकरण और उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध में चल रहा प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक निजीकरण का निर्णय वापस नहीं लिया जाता। संघर्ष समिति के पदाधिकारी सुनील प्रजापति ने कहा कि 12 फरवरी की प्रस्तावित हड़ताल की तैयारी के लिए जनवरी माह में महापंचायत आयोजित की जाएगी। संघर्ष समिति के पदाधिकारी धीरेंद्र यादव ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का एकतरफा निर्णय घोषित कर पॉवर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने ऊर्जा निगमों में कार्य का वातावरण पूरी तरह बिगाड़ दिया है। बिजली कर्मी संघर्ष में उपभोक्ताओं के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता पर अटेंड कर रहे हैं, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान इंजीनियर मुकेश गुप्ता, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, दिलीप मौर्य, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, श्रवण प्रजापति, पुष्पेन्द्र भारती, संतोष गुप्ता, आर्यन कुमार, रमेश प्रजापति, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed