{"_id":"66576de7810e8de34d0e787e","slug":"electricity-theft-will-be-controlled-smart-meters-will-be-installed-in-ten-thousand-houses-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115238-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली चोरी पर लगेगा लगाम, दस हजार घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली चोरी पर लगेगा लगाम, दस हजार घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर
Wed, 29 May 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 May 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
- बिजली निगम ने शुरू कराया सर्वे, जल्द लगेंगे स्मार्ट मीटर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल में इन दिनों स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने के लिए निगम सर्वें करा रहा है। पहले चरण में दस हजार बिजली उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगेगा। इससे बिजली चोरी पर लगाम लगाया जा सकेगा।
बिजली चोरी पर नकेल कसने व व्यवस्था को हाईटेक करने के उद्देश्य से बिजली निगम अब पुराने मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगाएगा। इसके सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। मेंहदावल शहरी उपभोक्ताओं के घरों में लगभग 10 हजार बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना है। इसको लेकर निगम तेजी से सक्रिय है। स्मार्ट मीटर लगने से बिजली चोरी पर पूरी तरह से लगाम लग जाएगी।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर में ऑन-ऑफ करने का विकल्प भी रहेगा। जिससे लोगों को बिजली की वास्तविक खपत के अनुसार ही बिल देना होगा। वास्तविक खपत की जानकारी होने के साथ ही लोग बिजली के उपभोग को भी नियंत्रित कर सकेंगे। पैसा खत्म होने की दशा में बिजली अपने आप गुल हो जाएगी। निगम को वसूली के लिए भी ज्यादा हाथ पांव नहीं मारने पड़ेंगे। शहरी क्षेत्र में इस योजना की शुरुआत होनी है। स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली निगम की विसंगतियों को दूर करने का सबसे बेहतर कदम मान रहा है।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर लगाने के लिए निगम ने सर्वे का कार्य शुरू करा दिया है। स्मार्ट मीटर लगने से बिजली चोरी पर नकेल लगाने में आसानी होगी। साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। बहुत जल्द स्मार्ट मीटर लगाने की योजना का शुभारंभ होगा।
- पीके गुप्ता, अधिशासी अभियंता, मेंहदावल