फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity system of Mehdawal area derailed, consumer upset

मेंहदावल क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था हुई बेपटरी, उपभोक्ता परेशान

Wed, 17 Aug 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Electricity system of Mehdawal area derailed, consumer upset
मेंहदावल क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था हुई बेपटरी, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

- महज छह से सात घंटे मिल रही बिजली
-लोकल फाल्ट से बढ़ी परेशानी
मेंहदावल। क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गयी है। उपभोक्ता अंधाधुंध कटौती से परेशान हैं। साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी हुई है। ऐसे में क्षेत्र को महज छह से सात घंटे विद्युत आपूर्ति हो पा रही है। जिससे उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से परेशान हैं और उनका आक्रोश बढ़ रहा है।

मेंहदावल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल है। शासन के बीस घंटे विद्युत आपूर्ति के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। शनिवार-रविवार की रात अंजहिया बाजार में आधी रात को ट्रांसफार्मर जलने के बाद 18 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हो पायी थी। अभी उपभोक्ता इससे उबर भी नहीं पाए थे कि कटौती और लोकल फाल्ट ने उपभोक्ताओं की मुसीबत और बढ़ा दी। बिजली की आवाजाही अब भी जारी है। यही हाल 15 अगस्त के दिन भी रहा। 16 अगस्त को भी पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रही। रात्रि करीब नौ बजे विद्युत आपूर्ति शुरू हो पायी। उसके बाद भी कई बार उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह सात बजे के करीब विद्युत आपूर्ति बाधित हुई और करीब 12 बजे बहाल हुई। क्षेत्र के लोगों को महज छह से सात घंटे विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। कटौती से लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। विद्युत उपभोक्ता श्रवण कुमार गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, मनोज कसेरा, घरभरन गुप्ता, बुनकर अब्दुल कयूम, बदरे आलम, नसीर अहमद आदि का कहना है कि वर्तमान समय में विद्युत व्यवस्था काफी खराब है। लोकल फाल्ट भी बढ़ गया है। विद्युत आपूर्ति बदहाल होने से दिनचर्या व व्यवसाय दोनों पर प्रभाव पड़ रहा है। अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि ओवरलोड के कारण 24 घंटे में 20 से 30 लोकल फाल्ट की शिकायतें आ रही हैं। सीमित संसाधन में लोकल फाल्ट को दूर कर विद्युत आपूर्ति शुरू कराया जा रहा है। स्थानीय स्तर से कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed