{"_id":"66466d4bf72d77d2da08df56","slug":"electricity-system-of-25-wards-will-be-improved-with-rs-10-crore-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-114564-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 10 करोड़ से सुधरेगी 25 वार्डों की बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 10 करोड़ से सुधरेगी 25 वार्डों की बिजली व्यवस्था
Fri, 17 May 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 17 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
- शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा, सर्वे भी शुरू
- शहरवासियों को बिजली समस्या से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने 25 वार्ड में बिजली के जर्जर पोल व तार बदलने के साथ नई लाइन लगाने के लिए कुल 10 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। इसके तहत कहां-कहां कार्य होने हैं इसका सर्वे शुरू हो चुका है। पालिका प्रशासन की माने तो चुनाव बाद इस पर कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे शहरवासियों को बिजली समस्या से राहत मिलेगी।
शहर के विभिन्न मोहल्लों में बिजली के तार व पोल जर्जर हो चुके हैं। इसके अलावा सीमा विस्तारित क्षेत्रों में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है। वहीं लोड अधिक होने के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति में बाधा खड़ी हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस में परेशानी झेलनी पड़ती है।
इस समस्या के निदान के लिए नगर पालिका ने शहर के 25 वार्डाें में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाया है। इसके तहत करीब दस करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें जर्जर तार व पोल को बदलने और नई बिजली लाइन के अलावा ट्रांसफार्मर आदि लगाने की योजना है। पालिका प्रशासन ने सर्वे भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विस्तारित क्षेत्रों में मिल रही ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति
पालिका परिषद खलीलाबाद का सीमा विस्तार अक्तूबर 2020 में हुआ था। आसपास के 16 ग्राम पंचायतों को पालिका में शामिल किया गया। इसमें डीघा, कसैला, मैलानी, बड़गो, सरौली, पटखौली, गौसपुर, बनियाबारी आदि शामिल हैं। इन क्षेत्रों के लोगों को उम्मीद थी कि शहर में शामिल होने के बाद इन्हें शहरी बिजली आपूर्ति की सुविधा मिलेगी, लेकिन अब भी यहां के लोगों को ग्रामीण क्षेत्र जैसी बिजली मिल रही है। यहीं नहीं कई स्थानों पर बांस-बल्ली के सहारे बिजली दी जा रही है। इससे लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी हुई है। क्षेत्र निवासी नरेंद्र कुमार, पंकज कुमार आदि ने कहा कि पालिका क्षेत्र के शामिल होने के बाद भी बिजली आपूर्ति पुराने ढर्रे पर चल रही है। पालिका प्रशासन ने इसके लिए पहल की है तो यह सराहनीय है।
शहर के लोगों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति मिले और गर्मी में लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। जहां-जहां कार्य होना है वहां सर्वे कराया जा रहा है। चुनाव बाद इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद