फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity supply was disconnected for 170 defaulters.

Sant Kabir Nagar News: 170 बकाएदारों की बिजली काटी

Thu, 25 Dec 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 25 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disconnected for 170 defaulters.
महुली में बिजली कनेक्शन की जांच करती टीम-संवाद - फोटो : udhampur news
महुली। बिजली चोरी के मुकदमे को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से दी गई छूट के बाद भी ओटीएस न कराने पर 170 उपभोक्ताओं का बुधवार को कनेक्शन काट दिया गया। तीन गांवों के इन उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट देने से बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

अवर अभियंता हरिहरपुर विद्युत उपकेंद्र सुनील यादव ने बताया कि सरकार ने अभियान चलाकर भारी छूट के साथ उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने सहूलियत दे रखी है। इसके बावजूद उपभोक्ता ओटीएस का लाभ नहीं उठा रहे हैं। अभियान चलाकर क्षेत्र के रामूपुर, धायपोखर और महुली के 170 उपभोक्ताओं की लाइट काट दी गई हैं। उन्होंने बताया कि बार-बार चेतावनी के बाद भी उपभोक्ता बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे सभी उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया जाएगा, जो समय से बिल का भुगतान नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उपकेंद्र हरिहरपुरपर एसडीओ मुकेश गुप्ता ने 70 उपभोक्ताओं से 35 लाख रुपये बकाया जमा करवाया। इस अवसर अजीत कुमार संविदा कर्मी, दिलीप राजभर, प्रेम राजभर, संदीप वर्मा, सोहेल अहमद, राजेश के अलावा पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed