फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity supply remained disrupted overnight due to burning of transformer in Karhi village

Sant Kabir Nagar News: करहीं गांव में ट्रांसफार्मर जलने से रातभर ठप रही बिजली आपूर्ति

Fri, 27 Jun 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 27 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted overnight due to burning of transformer in Karhi village
करहीं गांव में टांसफार्मर बदलते हुए बिजली विभाग के कर्मचारी
सेमरियावां। बिजली उपकेंद्र करमाखान के करही गांव में बृहस्पतिवार को देर शाम पूरब मोहल्ला का बिजली बिजली ट्रांसफार्मर जल गया। पूरी रात बिजली सप्लाई ठप रही। गर्मी से बेहाल गांव वालों ने रात जगाकर गुजारी। महिलाएं व बच्चे रात भर काफी परेशानी उठानी पड़ी। गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जेई ने शुक्रवार को शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई शुरू कराई। करही गांव की आबादी लगभग आठ हजार है। बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे जैसे ही बिजली आपूर्ति शुरू हुई। करही गांव के पूरब मोहल्ला में लगा 250 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर धू - धू कर जल उठा। गांव वालों ने लाइनमैन को बुलाकर बिजली सप्लाई ठीक कराने का प्रयास किया गया। लेकिन ट्रांसफार्मर जवाब दे गया जिससे लोगों निराश हो गए। रात में भी बिजली खराब होने से लोग बेहाल हो उठे। गांव के इजहार अहमद सेराज अहमद , महमूद अहमद, ज़हीर अहमद, राज कुमार आदि ने बताया कि करही गांव के पूरब मोहल्ला का 250 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर जर्जर हो चुका था। जिससे अक्सर खराब होता रहा है। इससे बिजली सप्लाई बाधित हो जाती रही है। बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर जल गया तो जेई से कहा गया, जेई ने कहा अब शुक्रवार सुबह रिपोर्ट जाएगी। शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर मिल सकेगा।
विज्ञापन

जेई ने दूसरा ट्रांसफार्मर शाम तक लगवा दिया। फिर हीट कराकर देर रात बिजली सप्लाई शुरू हुई। 24 घंटा गांव वाले गर्मी से बेहाल रहे। जेई इंद्रेश गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलने पर तुरंत प्रक्रिया करने का काम शुरू कर दी गई। शुक्रवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed