{"_id":"6856f6aee20b346a0a030608","slug":"electricity-supply-disrupted-due-to-rain-villages-connected-to-maghar-feeder-in-darkness-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-134448-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बारिश में लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, अंधेरे में मगहर फीडर से जुड़े गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बारिश में लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, अंधेरे में मगहर फीडर से जुड़े गांव
Sat, 21 Jun 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बरसात का मौसम शुरू हो गया है। बीच-बीच में बारिश हो रही है। इसके चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर जा रही है। शुक्रवार की रात्रि में कताई मिल फीडर से जुड़े सैकड़ों गांवों की बिजली लोकल फाल्ट से गुल हो गई। पूरी रात लोग बिजली का इंतजार करते रहे। सुबह करीब सात बजे गड़बड़ी दूर होने के बाद बिजली आई तो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। शहर में जहां ट्रांसफार्मर दगा दे जा रहे हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। शुक्रवार की रात में लोकल फाल्ट के चलते कताई मिल मगहर फीडर से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई। जिसके कारण पंखा, कूलर बेकार हो गए। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। बिजली न आने से लोग परेशान रहे। घर में महिलाएं और बच्चे उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठे। कई लोग तो रातभर जागकर गुजारा।
इस दौरान गड़सरपार, धवरियां, निचौरा, बरईपार पैठान, नहसापार, केरमुआ, चकदही, धरैची, दुबौली आदि गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली उपभोक्ता दिनेश कुमार, यशवंत चौरसिया आदि ने कहा कि बारिश शुरू होने के बाद से ही समस्या आ रही है। जिससे परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार को सुबह में भी बिजली गुल रही, जिससे पानी का संकट बना रहा। हालांकि सुबह सात बजे के बाद गड़बड़ी दूर हुई और आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
शहरी क्षेत्र में दगा दे जा रहे ट्रांसफार्मर
विद्युत निगम के दावे के बावजूद शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि बार- बार बिजली की ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। इसके साथ ट्रांसफार्मर भी दगा दे जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में विधियानी, टीचर्स कालोनी, मड़या, गोला बाजार आदि क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों में खराबी आ चुकी है। हालांकि कहीं पर मोबाइल ट्रांसफार्मर तो कहीं पर गड़बड़ी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
कोट
बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में जर्जर तार व पोल बदले गए हैं। जहां पर भी लोकल फाल्ट और ट्रांसफार्मर में खराबी की जानकारी मिल रही है, वहां कर्मियों को भेजकर गड़बड़ी दूर कराई जा रही है। कुछ दिनों में उपभोक्ताओं को समस्या से राहत मिल जाएगी।
-केएन शुक्ल, एसडीओ विद्युत खलीलाबाद