{"_id":"67928846feeca4ed2501a28a","slug":"electricity-of-209-houses-cut-off-rs-1662-lakh-recovered-from-423-defaulters-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-127530-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 209 घरों की काटी बिजली, 423 बकाएदारों से 16.62 लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 209 घरों की काटी बिजली, 423 बकाएदारों से 16.62 लाख वसूले
Thu, 23 Jan 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बड़े बकाएदारों से बिजली बिल की वसूली के लिए निगम चेकिंग अभियान चलाएगा। वैसे अभी एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने और उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चल रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को 209 बकाएदारों की बिजली काटी गई, जबकि 423 उपभोक्ताओं से 16.62 लाख वसूले गए।
अधिशाषी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसडीओ हरिहरपुर मुकेश गुप्ता व अवर अभियंता चंद्रभूषण और सुनील यादव के संयुक्त नेतृत्व में सिसवनिया व कर्री में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 45 उपभोक्ताओं की लगभग 10 लाख रुपये राजस्व बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई। 68 उपभोक्ताओं ने 2.40 लाख रुपये बिल जमा किया।
एसडीओ हैंसर लक्ष्मण मिश्रा के नेतृत्व में बसवारी गांव में कैंप लगाया गया, जिसमें 40 उपभोक्ताओं से 1.25 लाख रुपये बिल जमा कराए गए। 39 उपभोक्ताओं पर लगभग 8 लाख बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई। एसडीबओ धनघटा कौशल किशोर व अवर अभियंता अजय चौरसिया ने नाथनगर, धनघटा, तिघरा घाट व मडहा राजा में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 156 उपभोक्ताओं से 4.10 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई तथा 37 उपभोक्ताओं की लगभग 14.45 लाख रुपये बकाया में लाइन विच्छेदित की गई। एसडीओ खलीलाबाद केएन शुक्ल के नेतृत्व में पठानटोला, मालीटोला, मोहद्दीनपुर, अचकवापुर, गांधी नगर में चेकिंग अभियान चला कर 40 उपभोक्ताओं की 6.31 लाख रुपये बकाए में कनेक्शन काटे गए। 102 उपभोक्ताओं ने 4.37 लाख रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन
एसडीओ मगहर मनोज कुमार व अवर अभियंता भागीरथी के नेतृत्व में शिवसरा, महसिन, करही, जंगलऊन में कुल 48 उपभोक्ताओं की 5.10 लाख बकाया राशि जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई तथा 57 उपभोक्ताओं से लगभग 4.50 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई।ौ