{"_id":"67a4f361fd7aa89985003537","slug":"electricity-of-142-houses-cut-off-due-to-dues-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-128181-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बकाये में 142 घरों की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बकाये में 142 घरों की बिजली काटी
Thu, 06 Feb 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निस्तारण व राजस्व वसूली के लिए विभिन्न स्थानों पर बृहस्पतिवार को कैंप लगाया गया। बकाये में 142 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है, जबकि 13.27 लाख रुपये राजस्व जमा कराया है।
अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि एसडीओ हरिहरपुर मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में महुली मार्केट में कैंप लगाया गया। इसमें 75 उपभोक्ताओं से 2.20 लाख रुपये राजस्व जमा कराया गया। बकाये में 29 घरों की लाइन विच्छेदित की गई। एसडीओ हैंसर बाजार में 53 विद्युत उपभोक्ताओं का बिल संशोधन किया गया। 65 उपभोक्ताओं से 2.05 लाख रुपये जमा कराए गए। 27 घरों की लाइन विच्छेदित की गई। धनघटा में लगे कैंप में 71 उपभोक्ताओं से 2.35 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई तथा बकाए में 22 उपभोक्ताओं की लाइन विच्छेदित की गई।
एसडीओ खलीलाबाद केएन शुक्ल के नेतृत्व में गोला बाजार, गांधी नगर एवं बाईपास पर चेकिंग अभियान चलाकर 32 कनेक्शन काटे गए और 63 उपभोक्ताओं से 4.72 लाख रुपये जमा कराए गए। एसडीओ मगहर मनोज कुमार के नेतृत्व में 32 उपभोक्ताओं की बकाया राशि जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई तथा 48 उपभोक्ताओं से 1.95 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई।