फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity is irregular due to low voltage and local fault, consumers are troubled

Sant Kabir Nagar News: लो वोल्टेज और लोकल फाल्ट से बिजली अनियमित, उपभोक्ता परेशान

Sun, 27 Jul 2025 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity is irregular due to low voltage and local fault, consumers are troubled
टाउन वन के ट्रांसफार्मर का फाल्ट ठीक करता कर्मचारी
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जिला मुख्यालय पर बिजली की ट्रिपिंग की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी लो वोल्टेज और लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है। अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पावर हाउस में 10-10 एमबी के दो बड़े ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। एक ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण तीन दिनों तक मगहर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। अब ट्रांसफार्मर की सर्विसिंग करा दी गई है। फिर भी दिन में बार-बार कटौती की जा रही है और लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। शनिवार को शहर में विधियानी, बैंक चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोकल फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली गुल होने से पंखा, कूलर बेकार हो गए और लोग उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। हालांकि बाद बिजली कर्मियों ने फाल्ट ठीक कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो मेंहदावल में भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त दिख रही है। जिसके कारण उपभोक्ता काफी परेशान हैं। पौली क्षेत्र में भी अनियमति कटौती के कारण बिजली की आवाजाही बनी हुई है। जिससे पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं। धर्मसिंहवा क्षेत्र की बिजली सप्लाई सिद्धार्थनगर से होती है, यहां पर भी लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। विद्युत उपभोक्ता राम फेर, श्याम कुमार व अन्य बताया कि विद्युत निगम के दावों के बावजूद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट......


बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में जर्जर तार व पोल बदल दिए गए हैं और ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि की गई है। गर्मी ज्यादा होने से थोड़ी दिक्कत आ रही है लेकिन जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार हो जाएगा।
-राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed