{"_id":"68aca7d46f75c3d1cd027b18","slug":"electricity-is-cut-in-the-morning-and-restored-after-3-oclock-people-are-upset-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-137472-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सुबह बिजली काटकर तीन बजे के बाद कर रहे बहाल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सुबह बिजली काटकर तीन बजे के बाद कर रहे बहाल, लोग परेशान
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज के पास तार बदलते बिजली कर्मी
संतकबीरनगर। शहर में खराब बिजली आपूर्ति के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जर्जर तारों के बदलने के कारण लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। सुबह ही आपूर्ति बाधित कर दी जा रही है और तीन बजे बहाल किया जा रहा है। जो परिवार टूल्लूपंप पर ही निर्भर हैं उन्हें पानी के संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।साथ ही शहर में बिजली की ट्रिपिंग की समस्या दूर नहीं हो सकी है। अनियमित कटौती ने समस्या को और बढ़ा दिया है।
शहर में बिजली आपूर्ति बेहतर करने के लिए विद्युत निगम जर्जर तारों व पोल को बदलवा रहा है। मुख्य मार्ग सहित विभिन्न मोहल्लों में यह मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं। पिछले दो से तीन दिनों से अंसार टोला, बरदहिया बाजार, मुखलिसपुर रोड सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य कराया जा रहा है। सुबह दस बजे बिजली गुल हो रही है और शाम को तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल की जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को है, जिनके घर में जलापूर्ति का कनेक्शन नहीं है। बिजली नहीं रहने से पानी का संकट खड़ा हो रहा है। बार-बार बिजली कटती रहती है। शहर के मडया, गोरखल क्षेत्र में समस्या बनी हुई है। राकेश कुमार, अमित कुमार व अन्य ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण काफी परेशानी हो रही है।
शहर में जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य चल रहा है। एबी केबिल के तार लगाए जा रहे हैं। इसके कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जल्द ही उपभोक्ताओं को समस्या से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
-केएन शुक्ल, एसडीओ विद्युत खलीलाबाद