फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity cut off for three days, people demonstrated

Sant Kabir Nagar News: तीन दिन से बिजली गुल, लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 01 Jun 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Jun 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for three days, people demonstrated
मेंहदावल। विकास खंड के उत्तरी क्षेत्र के सांड़े खुर्द गांव में तीन दिनों से लगभग 150 घरों की बिजली गुल है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के बाद भी गड़बड़ी दूर न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को गांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण बाबूराम विजय प्रकाश, लालचंद्र चतुर्वेदी, मुरली सिंह, भोला सिंह, सुमिरन सिंह, शैलेंद्र, अमरजीत, अजीत सिंह, तेजभान मिश्र आदि ने कहा कि प्रचंड गर्मी में तीन दिन से बिजली गुल होने से सभी बेहाल हैं। जानकारी देने के बाद भी विद्युत निगम के जिम्मेदार आंख मूंदे हुए हैं। रात में नींद पूरी नहीं हो पा रही है तो दिन में भी चैन नहीं मिल पा रहा है। घरों की छतों पर लगी पानी की टंकियां सूख गई हैं। मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहा है। वहीं गर्मी से बाहर निकलना मुश्किल बना हुआ है। ऐसे में तीन दिनों से बिजली न रहने से बच्चे, बूढ़े सभी परेशान हैं। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इधर, अधिशाषी अभियंता पीके गुप्ता ने कहा कि जानकारी मिली है, जल्द ही गड़बड़ी दूर कराकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed