फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity cut due to collision of dilapidated wires

Sant Kabir Nagar News: जर्जर तारों के टकराने से कट रही बिजली

Wed, 01 Mar 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 01 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut due to collision of dilapidated wires
फोटो सहित
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षार्थियों को पढ़ाई करने में हो रही दिक्कत
- तार न सुधरे तो पूरी गर्मी झेलनी पड़ेगी दुश्वारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही बिजली कटौती बढ़ गई है। साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी हुई है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में भी बाधा खड़ी हो रही है। गर्मी बढ़ने पर यह समस्या और अधिक बढ़ सकती है।

शासन का फरमान है कि जिला मुख्यालय पर 22 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं। इसके बाद भी शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती हो रही है। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। वह भी कई बार में आपूर्ति हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत यह है कि सुबह छह बजे बिजली गुल हो जा रही है। इस समय बिजली की जरूरत ज्यादा है। रात में भी बिजली काटी जा रही है। इससे परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यही नहीं लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी रहती है। शिकायत के बाद फाल्ट ठीक करने में कई-कई घंटे लग जा रहे हैं। दूसरी तरफ शहरी क्षेत्रों में भी बिजली कटौती बढ़ गई है। जिससे पेयजल आपूर्ति में बाधा खड़ी हो रही है। बिजली के तार जर्जर होने के कारण आए दिन लोकल फाल्ट हो रहा है और घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहती है। हल्की हवा चलने पर जर्जर तार आपस में टकराते हैं और आपूर्ति ठप हो जाती है। इसके बाद भी विद्युत निगम के जिम्मेदार सिर्फ आपूर्ति दुरुस्त होने का आश्वासन ही दे रहे हैं। विद्युत उपभोक्ता पन्ने लाल, सुनील कुमार और प्रियांशु आदि ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही कटौती बढ़ जाने से समस्या खड़ी हो रही है। ऐसे में बिजली कटौती बंद होनी चाहिए। इस संबंध में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता दिव्य रंजन ने कहा कि जर्जर तारों को टाइट कराया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो, इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed