{"_id":"5d52e0a38ebc3e6d07314ae8","slug":"electricity-cricis-in-santkabirnagar-people-in-trouble-khalilabad-news-gkp317584071","type":"story","status":"publish","title_hn":"झेलनी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
पूरी रात गायब रही बिजली, उपभोक्ता बेहाल
- उमस भरी गर्मी से परेशान रहे उपभोक्ता
- आए दिन बिजली गुल रहने से लोगों में में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में विद्युत संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े करीब डेढ़ सौ गांवों में सोमवार को पूरी रात बिजली गुल रही। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उपभोक्ताओं का कहना है कि आए दिन इस क्षेत्र की बिजली गुल रहती है लेकिन विद्युत निगम के जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।
शासन का फरमान है कि जिला मुख्यालय को 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए लेकिन इसका पालन जिले में नहीं हो रहा है। ऊपर से लोकल फाल्ट के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। स्थिति यह है कि मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े करीब डेढ़ सौ गांवों में सोमवार की रात बिजली गुल रही। इसका कारण यह बताया गया कि लोकल फाल्ट हो गया है। इसके कारण क्षेत्र के गड़सरपार, निचौरा, सेमरी, फेरूसा, बरईपार पैठान, सहसरावमाफी, नहसापार, चकदही, धरैची, दुबौली, बनकटवा आदि गांवों के लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों की नींद खराब हो गई। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं व बच्चों को उठानी पड़ी। कारण यह है कि महिलाएं व बच्चे घर में रहने से उन्हें गर्मी के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। क्षेत्र के मोनू प्रजापति, बालमुकुंद, अरविंद सिंह व अब्दुल्लाह आदि ने कहा कि आए दिन इस क्षेत्र में लोकल फाल्ट के कारण बिजली गुल रहती है। यह सिलसिला बना रहता है और कई-कई दिन तक उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने कहा कि इस समय बारिश का मौसम चल रहा है ऐसे में जहरीले जानवरों का खतरा बना रहता है लेकिन बिजली कटौती के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ रही है।
अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम संजय कुमार सिंह ने कहा कि कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारियों को फाल्ट ठीक करने के लिए लगाया गया है। उम्मीद है कि शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र लंबा होने के कारण दिक्कत आ रही है। जल्द ही इस क्षेत्र को दो भागों में बांटकर आपूर्ति की जाएगी। इससे समस्या का निदान हो जाएगा।