{"_id":"69ea7415772af8513f0ad62b","slug":"electricity-corporation-gave-two-days-ultimatum-for-electricity-connection-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149546-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत निगम ने दो दिन का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत निगम ने दो दिन का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लॉक में बगैर वैध कनेक्शन के गांवों में जल रही स्ट्रीट लाइट को लेकर विद्युत निगम ने कार्रवाई का मन बना लिया है। अमर उजाला में 22 अप्रैल के अंक में कनेक्शन लिया नहीं, चोरी की बिजली के सहारे स्ट्रीट लाइट शीर्षक से प्रकाशित खबर का अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। साथ ही ग्राम प्रधानों को दो दिन का समय देकर चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में कनेक्शन नहीं लिया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
इधर एडीओ पंचायत कार्यालय से पत्र जारी कर संबंधित ग्राम सचिवों से बिजली पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट का विवरण मांगा गया है।
सेमरियावां ब्लाॅक के प्रधानों ने गांव व बाजारों की मुख्य सड़कों और गांव की गलियों में हाई-पावर स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों ने वैध बिजली कनेक्शन नहीं लिया है। इससे विद्युत निगम को नुकसान हो रहा है। ग्राम पंचायतों ने आवंटित धनराशि का अधिकांश व्यय स्ट्रीट लाइट में किया गया। इस मामले में एडीओ पंचायत सेमरियावां राधेश्याम चौधरी ने ग्राम सचिवों को पत्र देकर ग्राम पंचायतों में बिजली पोल पर लगे स्ट्रीट लाइट का विवरण मांगा गया है। कितनी लाइटें लगीं, कनेक्शन है या नहीं है। इसकी वृहद स्तर पर जांच की जाएगी।
लाइट की गुणवत्ता की भी जांच होगी। यदि सचिव एवं प्रधान द्वारा बिना वित्तीय नियमों का पालन किए सामग्री खरीदी गई है तो सचिव एवं प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
000000000000000000000000
किसी भी ग्राम पंचायत ने स्ट्रीट लाइटों के लिए कनेक्शन नहीं लिया है। ग्राम प्रधानों को सूचना दी गई है कि बिना अनुमति के पोल पर लाइट लगाया गया है तो दो दिन के अंदर अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड मेंहदावाल में आवेदन करके कनेक्शन ले लें, अन्यथा किसी भी प्रकार की कार्रवाई के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। साथ ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वृहद स्तर अभियान चलाकर गांव स्तर पर जांच कराई जाएगी।
&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&
बिना वैध विद्युत कनेक्शन के स्ट्रीट लाइट लगाई पाई गई तो दोषियों के विरुद्ध विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
-इंद्रेश कुमार गुप्ता, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र, करमा खान