फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity Corporation accountant dies in road accident

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में विद्युत निगम के लेखाकार की मौत

Sun, 19 May 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 19 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation accountant dies in road accident
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मैनसिर निकट रविवार शाम साढ़े सात बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विद्युत निगम में तैनात एकाउंटेंट की मौत हो गई। मौत की सूचना पर विभागीय कर्मचारी और शुभचितंक जिला अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के मैनसिर गांव निवासी जयप्रकाश 48 वर्ष विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर पर तैनात है। वह कैश काउंटर पटल पर एकाउंटेंट कार्य देखते हैं। रविवार शाम को विभागीय कार्य निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही मैनसिर चौराहे के निकट पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोग उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकाें ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। विद्युत निगम के कर्मी की मौत की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुभचिंतक और विभागीय कर्मी पहुंच गए। इस दौरान परिजनोंं का रो-रोकर बुरा हाल था। विद्युत कर्मी के दो बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed