फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity contract workers will go on indefinite hunger strike from 22nd

Sant Kabir Nagar News: 22 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाएंगें बिजली संविदा कर्मी

Sun, 06 Oct 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 06 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity contract workers will go on indefinite hunger strike from 22nd
- औद्योगिक क्षेत्र उपकेंद्र पर संविदा कर्मियों ने की बैठक
विज्ञापन

- प्रदेश प्रभारी ने बिजली संविदा कर्मियों का जाना हाल, दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के प्रभारी पुनीत राय ने शनिवार को खलीलाबाद पहुंचकर बिजली संविदा कर्मियों का हाल जाना। खलीलाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया उपकेंद्र पर मंडल अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला की अध्यक्षता में संविदा कर्मियों के साथ बैठक कर उनके समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। समस्या का निराकरण 22 अक्तूबर से पहले न होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
औद्योगिक क्षेत्र स्थित उपकेंद्र पर बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष विजय नंदन ने बताया कि 30 सितंबर को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आरके जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आदेश जारी किया। जिसमें वर्ष 2017 में निर्धारित मेन पाॅवर के मानकों को फिर से लागू किया जाना है। जिसके चलते लगभग 3000 संविदा कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। यह कदम गैर कानूनी है और प्रदेश सरकार की रोजगार नीति के विरुद्ध है।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी पुनीत राय ने सभी कर्मचारियों को बताया कि वर्ष 2017 में प्रदेश में बिजली की खपत लगभग 14,000 मेगावाट थी, जो अब बढ़कर 29,000 मेगावाट हो चुकी है। पूर्वांचल डिस्कॉम में उपभोक्ता की संख्या भी 58 लाख से बढ़कर एक करोड़ 25 लाख हो गई है। ऐसे में संविदा कर्मियों की छंटनी का कोई औचित्य नहीं है। निदेशक का आदेश वापस नहीं लिया गया, तो 18 अक्तूबर को वाराणसी स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक कार्यालय पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया जाएगा। अगर इसके बाद भी संतोषजनक समाधान नहीं निकला, तो 22 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जोन प्रभारी विनोद श्रीवास्तव ने प्रबंधन के इस निर्णय की कड़ी निंदा किया। इस अवसर पर सतीश कुमार यादव, ज्ञानेश कुमार श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विनोद मौर्य, धर्मेंद्र गुप्ता, कमरे आलम, अमित कुमार गुप्ता, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed