फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electrician faints while collecting bill

Sant Kabir Nagar News: बिल की वसूली करते समय बिजलीकर्मी बेहोश

Mon, 27 May 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 27 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Electrician faints while collecting bill
- विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर में संविदा पर तैनाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर में तैनात बिजलीकर्मी महुली कस्बा में सोमवार को राजस्व वसूली करते समय अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। साथी कर्मी उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराए। बिजली कर्मियों में इसे लेकर आक्रोश है।

विद्युत उकेन्द्र हरिहरपुर में इस समय सब ठीक नहीं चल रहा है। महुली फीडर में तैनात बिजलीकर्मी श्याम पाल उर्फ चंडाल सोमवार सुबह छह बजे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में निकला। पहले तो वह बौरहिहवा में बिजली मरम्मत कार्य समाप्त किया। इसके बाद खाली पेट ही राजस्व वसूली के लिए बिल बकाया वसूलने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान बिल जमा करते समय श्याम पाल उर्फ चंडाल अचानक गश खाकर गिर गया। साथी कर्मी महुली स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। कर्मचारियों ने नाम नहीं छपने के शर्त पर बताया कि कड़ी धूप और तपती गर्मी में उन्हें दौड़ाया जा रहा है। कोई अनहोनी होने पर निगम के अधिकारी खुद को किनारा कर लेते हैं। मजबूरी में शिकायत नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed