{"_id":"6410ba1af3998a17ca033d25","slug":"electrical-workers-took-out-a-torch-procession-khalilabad-news-c-7-1-85448-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विद्युत कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विद्युत कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस
Tue, 14 Mar 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग
कार्य बहिष्कार की दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को विद्युत कर्मियों ने शहर में मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने मांग की कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते को लागू किया जाए। साथ ही 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की चेतावनी दी।
विद्युत कर्मचारी मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद शहर में मशाल जुलूस निकाला। वक्ताओं ने कहा कि विद्युत कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए पूर्व में ऊर्जा मंत्री के साथ समझौता हुआ था, लेकिन इसका पालन अब तक नहीं किया गया। ऐसे में सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए आंदोलन शुरू किया जा रहा है।
मशाल जुलूस बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक होते हुए पुन: अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचा। इस दौरान मांग की गई कि सरकार विद्युत कर्मियों की समस्याओं का निदान करें। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक मनोज कुमार ने कहा कि बुधवार से 72 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। मशाल जुलूस में सन्नी देओल, मिथलेश, धीरेंद्र यादव, पंकज कुमार, अरुण गुप्ता, प्रेम प्रकाश, धनंजय सिंह, नारायण चंद्र चौरसिया, भानुप्रताप, चंद्र भूषण, बेचन प्रसाद, अमरनाथ यादव, अजय कुमार आदि शामिल रहे।