{"_id":"61705a0d1e194d77c22acfa4","slug":"electric-worker-suicided-khalilabad-news-gkp413606781","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मिस्त्री ने खुदकुशी की, छत के कुंडे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मिस्त्री ने खुदकुशी की, छत के कुंडे से लटका मिला शव
विज्ञापन
मृतक लाइनमैन गुरु शरण का फाइल फोटो।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली मिस्त्री ने खुदकुशी की, छत के कुंडे से लटका मिला शव
परिजन नहीं बता पा रहे आत्मघाती कदम उठाने की वजह, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर
धनघटा क्षेत्र के टांडा गांव में मंगलवार रात की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरैया। धनघटा क्षेत्र के टांडा गांव निवासी प्राइवेट बिजली मिस्त्री ने मंगलवार की रात आत्महत्या कर ली। कमरे में छत के कुंडे से बिजली मिस्त्री का शव कपड़े के सहारे लटका मिला। बुधवार को सूचना पर आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, परिजन इस आत्मघाती कदम उठाने की वजह नहीं बता पार रहे हैं। जबकि पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।
टांडा गांव निवासी 28 वर्षीय गुरुशरण पुत्र रामअवध प्राइवेट बिजली मिस्त्री थे। वह मंगलवार की देर रात घर आए और भोजन करके अपने कमरे में सोने चले गए। बुधवार की सुबह जब परिजन उन्हें जगाने गए तो कमरे में छत के कुंडे से कपड़े के सहारे लटकता शव मिला। परिजन शोर मचाए तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना लोहरैया पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पीड़ित पिता रामअवध ने बताया कि बेटा पिछले दो तीन वर्षों से प्राइवेट बिजली मिस्त्री का काम करता था। वह रोजाना की भांति देर रात घर पहुंचा था। हंसी-खुशी से खाना भी खाया, लेकिन आत्मघाती कदम क्यों उठा लिया, यह जानकारी नहीं हो पा रही है। बेटे की मौत से परिजन बिलख रहे थे।
एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।