फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric worker protest against privatisation

निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों ने दिया ज्ञापन

Mon, 07 Sep 2020 09:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
electric worker protest against privatisation
निजीकरण को वापस लेने के लिए बिजलीकर्मियों ने ज्ञापन दिया। - फोटो : KHALILABAD
निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन

- आज से 48 घंटे अनवरत सहयोग सत्याग्रह आंदोलन करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे विद्युत कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने कहा कि निजीकरण के विरोध में सभी कर्मी आठ सितंबर से 48 घंटे तक अनवरत सहयोग सत्याग्रह करेंगे। इस दौरान कर्मी उपभोक्ताओं की सेवा में लगे रहेंगे।

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में विद्युत कर्मियों को प्रशासनिक अधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि कोविड-19 की महामारी के बीच विद्युत कर्मी लगातार काम कर रहे हैं, इसके बाद भी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लिया जाए। क्षेत्रीय सचिव इंजीनियर संजय यादव ने कहा कि बेहतर आपूर्ति एवं लाइन हानियों को कम करने के लिए संगठन ने सुधार को लेकर कई सुझाव दिए, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सचिव धनंजय सिंह ने कहा कि अवर अभियंता के एसीपी व्यवस्था में विद्यमान नान फंक्शनल ग्रेड पे 4800 एवं अन्य को विलुप्त किया जाए। इसके साथ ही अन्य समस्याओं का निस्तारण किया जाए। विद्युत कर्मियों ने निर्णय लिया कि आठ सितंबर से 48 घंटे तक अनवरत सहयोग सत्याग्रह किया जाएगा। इस दौरान विद्युत उपभोक्ताओं की सेवा में कर्मी लगातार काम करेंगे। इस दौरान भानु प्रताप, दीनानाथ मिश्र, मिथलेश कुमार, चंद्रभूषण, अच्छेलाल, अरूण गुप्ता, शाहिद अंसारी, केएम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed