{"_id":"67869d990fe0f715d80bfb78","slug":"electric-wire-broke-from-the-pole-and-fell-on-the-road-creating-a-stampede-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-127077-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पोल से टूट कर रास्ते पर गिरा बिजली का तार, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पोल से टूट कर रास्ते पर गिरा बिजली का तार, मची भगदड़
Tue, 14 Jan 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर से संचालित विद्युत सप्लाई का तार छोटका मड़हा में मंगलवार को एकाएक रास्ते पर गिर जाने से गांव में भगदड़ मच गई। घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई। तार गिरने की सूचना पर विभाग ने आपूर्ति काट दिया। समाचार लिखे जाने तक तार को ठीक नहीं कराया जा सका था।
विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर से छोटका मड़हा गांव में जाने वाले एलटी लाइन का तार मंगलवार को अचानक दोपहर में आपूर्ति के समय टूट कर गिर गया। जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। उसके बाद आपूर्ति पूरे गांव में बाधित हो गई। घटना की सूचना क्षेत्रीय लाइनमैन को दी गई। लाइनमैन ने गांव की आपूर्ति बंद करा दिया है। कहीं विद्युत आपूर्ति आ न जाए इसके डर से गांव के लोग दूसरे रास्ते आ रहे हैं। गांव के फैसल, मुहीब, करम नबी ने बताया कि तार को ठीक नही किया गया हैं। जिससे गांव में आपूर्ति बाधित है। लोग रात के अंधेरे में रहने को मजबूर है। इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत मुखलिसपुर के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उनका नंबर न लगने की वजह से बात नहीं हो सकी।