{"_id":"63348eb14232be73c934c32e","slug":"electric-supply-from-village-feader-khalilabad-news-gkp452134917","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामिल शहर में बिजली आपूर्ति गांव वाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामिल शहर में बिजली आपूर्ति गांव वाली
विज्ञापन
नगरपालिका के सीमा बिस्तार क्षेत्र छोटी सरौली गांव में बास बल्ली के सहारे हो रही बिजली की सप्लाई।?
- फोटो : KHALILABAD
शामिल शहर में बिजली आपूर्ति गांव वाली
- नगर पालिका अध्यक्ष ने भी डीएम से मिलकर उठाया मुद्दा
- दो साल पहले सीमा विस्तार में 16 गांवों को किया गया शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका का सीमा विस्तार हुए करीब दो साल बीत गए हैं, लेकिन अब तक पालिका में शामिल 16 गांवों के लोगों को शहर के रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल रही है। बुधवार को नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने भी डीएम से मिलकर मुद्दे को उठाया। डीएम ने आश्वासन दिया कि अधिशाषी अभियंता से जानकारी लेकर कदम उठाया जाएगा।
एक अक्तूबर 2020 में सरकार ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का सीमा विस्तार करते हुए आसपास के 16 गांवों को पालिका की सीमा में शामिल करने पर मुहर लगाई। इससे लोगों में उम्मीद जगी कि गांव शहरी फीडर से जुड़ जाएंगे और 24 घंटे बिजली मिलेगी, लेकिन अब तक उन्हें गांव के रोस्टर के हिसाब से ही बिजली मिल रही है।
बुधवार को नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने डीएम ने मिलकर इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में होने के बाद भी शहरी फीडर से जोड़ने के लिए कदम न उठाया जाना न्योचित नहीं है। डीएम ने आश्वासन दिया कि अधिशाषी अभियंता विद्युत से जानकारी प्राप्त कर कदम उठाएं जाएंगे।
विज्ञापन
पालिका में शामिल हुए हैं यह गांव
नगर पालिका क्षेत्र में बेलवनिया, डीघा, कसैला, गौसपुर, बनियाबारी, सादिकगंज, सरैया, मिश्रौलिया, नेदुला, पटखौली, सरौली, बड़गो, खटौली, मैलानी, मोहद्दीपुर और उसका खुर्द गांव शहरी क्षेत्र में शामिल हुए हैं।
शहर की सीमा में जो गांव शामिल हुए हैं, उन गांवों को जल्द ही शहरी फीडर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
- दिव्य रंजन, अधिशाषी अभियंता, विद्युत निगम