फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric problem in santkabirnagar

बिजली कटौती से जूझ रहे उपभोक्ता, शहर से लेकर गांव तक हो रही कटौती

Tue, 19 Jan 2021 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
electric problem in santkabirnagar
बिजली कटौती से जूझ रहे उपभोक्ता, शहर से लेकर गांव तक हो रही कटौती
विज्ञापन

- सिंचाई में आ रही बाधा, किसान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ठंड के मौसम में भी जिले में अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी हुई है। ऐसे में लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है।
पिछले कई दिनों से सुबह घना कोहरा छाया रह रहेगा। इसके साथ ही ठंड भी पड़ रही है। ऐसे समय में भी बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। वह स्थिति तब है जब सरकार ने शहरी क्षेत्र को 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया है, लेकिन इसका अनुुपालन नहीं हो रहा है। वर्तमान में शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती की स्थिति यह है कि सुबह ही बिजली गुल हो जा रही है। इसके साथ ही दिन में भी कई बार बिजली की आवाजाही बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब है। भोर में बिजली कटती है और दिन में करीब 11 बजे बिजली आ रही है। इससे गेहूं की सिंचाई करने में बाधा खड़ी हो रही है। खलीलाबाद क्षेत्र में केरमुआ निवासी अब्दुल्लाह ने कहा कि इस समय गेहूं की फसल को सिंचाई की जरूरत है लेकिन बिजली के आने-जाने का समय नहीं रह गया है। ऐसे में किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पायलपार निवासी अनिल कुमार ने कहा कि बिजली की कटौती के चलते समस्या आ रही है। ऊपर से लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि निगम को चहिए कि निर्वाध रूप से बिजली की आपूर्ति की जाए, ताकि समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि इस समय ठंड ज्यादा है। तमाम लोगों ने अपने घरों व कार्यालयों में रूम हीटर आदि लगा रखा है लोड बढ़ जा रहा है जिससे समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने के बाद समस्या से निजात मिलने की संभावना है, वहीं लोकल फाल्ट को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed