फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electric poles have become dilapidated...somewhere they are hanging and somewhere they are resting on supports.

Sant Kabir Nagar News: बिजली के खंभे हो गए जर्जर...कहीं लटके तो कहीं सहारे पर हैं टिके

Thu, 03 Oct 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 03 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Electric poles have become dilapidated...somewhere they are hanging and somewhere they are resting on supports.
- करीब 15 से 20 पोल पूरी तरह से जर्जर
विज्ञापन

- गोला बाजार, एचआर इंटर काॅलेज, पुरानी तहसील, बैंक चौराहा, मैलानी और गांधीनगर में स्थिति खराब

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बिजली विभाग द्वारा वार्डों में लगाए खंभों की हालत जर्जर है। कई जगह तो खंभे उखड़ने की स्थिति में आ गए हैं। कहीं ये लटके हैं तो कहीं पर नीचे से पाइप खोखली हो चुकी है। कई जगहों पर इन खंभों पर लोहे की पाइपों का सहारा दिया गया है। ये जर्जर पोल किसी अनहोनी या हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं, इसके बावजूद निगम उदासीन बना है।
खलीलाबाद की आबादी करीब एक लाख के ऊपर पहुंच गई है। 25 वार्ड में बंटी इस आबादी को बिजली सप्लाई के लिए पोल लगाए गए हैं। इसमें शहर में करीब 15 से 20 पोल पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं। इसमें गोला बाजार, एचआर इंटर कालेज, पुरानी तहसील, बैंक चौराहा, मैलानी, गांधीनगर क्षेत्र में कई बिजली के पोल जर्जर हो चुके हैं। हालांकि विद्युत निगम ने कुछ जगहों पर जर्जर तार व पोल बदले हैं, लेकिन अब भी कई जगह जर्जर पोल नहीं बदले गए हैं। कई पोल तो सड़क के बीच में ही हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


गोला बाजार : जुगाड़ के सहारे टिका पोल
शहर के गोला बाजार में सड़क पर लगा पोल जर्जर हो गया है। पोल का निचला हिस्सा खतरनाक हो गया है। जुगाड़ के सहारे पोल को टिकाया गया है। तेज हवा चलने पर पोल गिरने की आशंका बनी रहती है। इससे लोग डरे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआर इंटर कॉलेज : खोखला हो चुका है पोल
एचआर इंटर कॉलेज के सामने लगा बिजली का पोल नीचे से खोखला हो गया है। बिल्डिंग कर पोल को रोका गया है। यहां प्रतिदिन बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इसके बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

पुरानी तहसील : जर्जर हालात में है बिजली का खंभा
पुरानी तहसील के पास लगा बिजली का पोल भी काफी जर्जर हो गया है। किसी तरह जुगाड़ के सहारे पोल को टिकाया गया है। इस रोड पर वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

बैंक चौराहे : जर्जर पोल दे रहा दुर्घटना को दावत
बैंक चौराहे पर भी जर्जर पोल लगे हैं और बिजली व्यवस्था को आइना दिखा रहे हैं। इससे आसपास के लोग डरे रहते हैं। अगर कोई वाहन पोल से टकरा गया तो यह पोल गिर सकता है।

गांधीनगर : एक तरफ झुक गया है खंभा
गांधीनगर में लगा बिजली का खंभा एक तरफ झुक गया है। जिसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। कारण यह है कि पास से हाईटेंशन तार गुजरे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

बोले शहरवासी
शहर में कई जगह बिजली के खंभे जर्जर हो गए हैं, जिन्हें बदला जाना जरूरी है। जर्जर पोल के कारण भय बना रहता है। इस पर ध्यान देकर तत्काल पोल को बदलवाया जाना चाहिए, ताकि किसी प्रकार का हादसा न हो।

- वैशाली छापड़िया

बिजली निगम सुधार का दावा कर रहा है, लेकिन जर्जर पोल अब भी सुधार के दावे की पोल खोल रहे हैं। इन जर्जर पोल के चलते समस्या बनी हुई हैं। यहीं नहीं कई पोल सड़क के बीच हैं, जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
- साहब राम


बोले जिम्मेदार
शहर मेंं बिजली के जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य शुरू कराया गया है। कुछ जगह तार और पोल बदल दिए गए हैं। जल्द ही सभी जर्जर पोल और तार बदल दिए जाएंगे।
- केएन शुक्ल,
एसडीओ खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed