{"_id":"68110da3b293886926089b52","slug":"electric-barrier-installed-at-railway-crossing-got-relief-from-jam-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-131891-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रेलवे क्राॅसिंग पर लगा इलेक्ट्रिक बैरियर, जाम से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रेलवे क्राॅसिंग पर लगा इलेक्ट्रिक बैरियर, जाम से मिली राहत
Tue, 29 Apr 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के त्रिपाठी मार्केट और तितौवा रेलवे क्रॉसिंग को अब हाईटेक कर दिया गया है। यहां पर इलेक्ट्रिक बैरियर लग जाने से ट्रेन गुजरने के तत्काल बाद क्राॅसिंग खुल जा रही है। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिली है। इलेक्ट्रिक बैरियर होने से शहर में जाम की समस्या भी कम हो गई है। साथ ही इस मार्ग से जाने वाले यात्रियों को होने वाली परेशानियों में कमी आई है।
शहर के तितौवा व त्रिपाठी मार्केट रेलवे स्टेशन से नजदीक होने के कारण अक्सर गेट बंद रहता है। वजह यह है कि सामान्य तौर पर प्रतिदिन 100 से अधिक ट्रेनें गुजरती है। इससे आए दिन दोनों रेलवे क्राॅसिंग पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इधर, मेगा ब्लॉक होने के बाद ट्रेनें कम आ रही है तो रेलवे ने दोनों गेट का हाईटेक कर दिया है। अब ट्रेन के गुजरने के तत्काल बाद ही गेट खुल जा रहा है, जिससे इस मार्ग से होकर आने-जाने वालों को राहत मिली है और समय की बर्बाद होने की चिंता भी दूर हो गई है।
इस क्षेत्र के निवासी आनंद मौर्य, ज्ञानेंद्र मिश्र आदि ने बताया कि तितौवा व त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग को हाईटेक होने से काफी राहत मिली है। अब ट्रेन गुजरने के बाद क्राॅसिंग खुल जा रही है, जिससे जाम की समस्या भी काफी हद तक दूर हो गई है। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एके गौड़ ने बताया कि तितौवा व त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग पर इलेक्ट्रिक सिस्टम लग गया है। इससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिली है।
विज्ञापन
शहर में लगे रही झूमर लाइटें
खलीलाबाद शहर को आकर्षक लुक देने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने भी कदम उठाया है। इसके लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर झूमर लाइटें लगाई जा रही हैं। इससे शहर में जहां पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, वहीं शहर की खूबसूरती बढ़ गई है। शहर के निवासी संजय गुप्ता, दीपचंद्र आदि ने बताया कि शहर के गोला बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर झूमर लाइटें लगाई जा रही है, जबकि पूर्व में ही मेंहदावल बाईपास के पास इन्हें लगाया जा चुका है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर झूमर लाइटें लगाई जा रही है। जल्द ही यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।