{"_id":"645fe3fedf67c8a7110e1c95","slug":"election-news-covrage-khalilabad-news-c-7-1-164642-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हरिहरपुर में खिला कमल, पप्पू शाही 2107 मतों से जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हरिहरपुर में खिला कमल, पप्पू शाही 2107 मतों से जीते
Sun, 14 May 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 14 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत हरिहरपुर के विजयी भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही को घर ले पहुं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर में अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार रवींद्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही ने चुनाव जीत कर नगर में कमल खिलाया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी बृजेश पाल को 2107 वोटों से हराया।
शनिवार को निकाय चुनाव की मतगणना ताराचंद महाविद्यालय मिठना में हुई। नगर पंचायत हरिहरपुर में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में रहे, जिसमें भाजपा से पप्पू शाही, सपा से बृजेश पाल और निर्दलीय सिंघल गुप्ता शामिल रहे। मतगणना के पहले चक्र में वार्ड एक अंबेडकर नगर में बृजेश पाल को 231, पप्पू शाही को 356 और निर्दलीय प्रत्याशी सिंघल गुप्ता को 6 मत मिले। वार्ड दो राजेंद्रनगर में सपा को 216, भाजपा को 254 और निर्दलीय को नौ मत प्राप्त हुए।
दूसरे चक्र की मतगणना में सपा 550, भाजपा 775 और निर्दलीय को 17 मत मिले। दो चक्र की मतगणना के बाद पप्पू शाही अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बृजेश पाल से 385 मतों से आगे रहे। पांच चक्र तक चली मतगणना के बाद रवींद्र प्रताप शाही ने बृजेश पाल को 2107 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी को कुल 3996 और सपा प्रत्याशी को कुल 1899 मत हासिल हुआ।