{"_id":"645fe656a4501f81770aa8a4","slug":"election-news-coverage-khalilabad-news-c-7-1-164614-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पल-पल की खबर जानने को बेताब दिखे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पल-पल की खबर जानने को बेताब दिखे समर्थक
Sun, 14 May 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 14 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में मतगणना के दौरान जुटी भीड़।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिहरपुर। निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान बाहर खड़े प्रत्याशियों के समर्थक पल-पल की खबर जानने के लिए सोशल मीडिया पर नजर गड़ाए रहे। मतगणना स्थल पर मौजूद अपनी जान पहचान के लोगों से फोन पर जानकारी भी लेते रहे।
ताराचंद महाविद्यालय मिठना में चल हुई निकाय चुनाव की मतगणना में नगर पंचायत हरिहरपुर और नगर पंचायत धनघटा के लिए मतगणना स्थल बनाया था। चुस्त प्रशासनिक व्यवस्था के चलते प्रत्याशी, एजेंट और मीडिया कर्मियों के अलावा किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके चलते प्रत्याशियों के समर्थक बाहर खड़े रहे। आठ बजे से शुरू हुई मतगणना का परिणाम जानने के लिए पेड़ की छांव और धूप में समर्थक खड़े रहे। शुरुआती दो चक्र की गणना में हरिहरपुर के अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी बृजेश पाल को 1000 वोट मिले और भाजपा प्रत्याशी रवींद्र प्रताप शाही को 1385 मत हासिल हुए।
पांच चक्र की मतगणना में सबसे पहले हरिहरपुर नगर पंचायत का परिणाम जारी किया गया। इसमें भाजपा प्रत्याशी रवींद्र प्रताप शाही पप्पू शाही को 3996 और सपा प्रत्याशी बृजेश पाल को 1890 मत मिले। विजयी प्रत्याशी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं पराजित उम्मीदवार के समर्थकों को मायूसी हाथ लगी।