फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   election news corage

Sant Kabir Nagar News: दूसरी बार चेयरमैन बने पप्पू शाही के सारथी बने समय देव

Sun, 14 May 2023 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
election news corage
दीन दयाल शुक्ल
विज्ञापन

हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर की जनता ने रवींद्र प्रताप शाही को दूसरी बार नगर पंचायत की कुर्सी सौंप दी। चुनाव के दौरान रवींद्र प्रताप शाही के सारथी बने भाजपा नेता समयदेव पांडेय ने चुनाव में अहम भूमिका निभाया।
पहली बार नगर पंचायत हरिहरपुर की जनता वर्ष 2006 में रवींद्र प्रताप शाही को अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी थी। सोलह साल बाद पुन: रवींद्र प्रताप शाही को अध्यक्ष की कुर्सी पर जनता ने बैठा दिया। इसके पहले पप्पू शाही की माता मालती पाल भी नगर की अध्यक्ष रहीं। बीच में वर्ष 2012 में सीट आरक्षित हुई थी तो उस चुनाव में पप्पू शाही की समर्थित प्रत्याशी आशा देवी माझी अध्यक्ष चुनी गई थी, जबकि वर्ष 2019 में अनुसूचित सीट हुई तो फिर पप्पू शाही के समर्थित प्रत्याशी जितेंद्र कन्नौजिया अध्यक्ष चुने गए थे।
विज्ञापन

इस बार भाजपा ने रवींद्र प्रताप शाही पर विश्वास जताते हुए उन्हें पार्टी से टिकट दिया। नगर पंचायत की जनता ने लगातार पांचवें चुनाव में पप्पू शाही में विश्वास जताया है। सियासी रण में भाजपा नेता समयदेव पांडेय रवींद्र प्रताप शाही के सारथी बने रहे। कुशल रणनीतिक कौशल के चलते मतगणना में नगर के सभी वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे। इस बार भी नगर की जनता ने रवींद्र प्रताप शाही पर भरोसा जताते हुए उन्हें 2107 वोटों से विजयी बनाकर दूसरी बार उन पर विश्वास जताया। चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी पप्पू शाही को कुल 3996 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी बृजेश पाल को 1890 वोटों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed