{"_id":"51a829ac17e4c8f215761f1de9522d52","slug":"election-held-for-bjp-regional-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के तीन मंडलों के चुनाव हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के तीन मंडलों के चुनाव हुए
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के चल रहे संगठनात्मक चुनाव में मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र के तीन मंडलों का चुनाव संपन्न हो गया। पार्टी नियमावली के अनुसार बचे हुए सांथा मंडल का चुनाव नई जिला कार्यकारिणी संपन्न कराएगी।
मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र में सांथा, मेंहदावल, बेलहर मंडलों के साथ बघौली मंडल के करीब दो तिहाई गांव आते हैं। इसमें से मेंहदावल, बेलहर और बघौली मंडल में चुनाव हो गया। मेंहदावल मंडल से अध्यक्ष दयाराम मिश्र, बेलहर मंडल से उदयराज यादव और बघौली मंडल से विनय कुमार सिंह बने।
सांथा मंडल का चुनाव अभी नहीं होने के कारण नई जिला कार्यकारिणी के चयन के बाद ही इसका चुनाव होगा। नव निर्वाचित पार्टी के पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। अपेक्षा की कि पार्टी की नीतियों का अनुसरण करते हुए इसको और ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
उनको बधाई देते हुए भाजपा नेता मदननरायन सिंह और जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी ने कहा नवनिर्वाचित पार्टी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से बिना किसी भेदभाव के करेंगे। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पार्टी नीतियों का पूरा अनुभव है। इससे पार्टी को पूरी मजबूती मिलेगी।
बधाई देने वालों में राजेश तिवारी, रामबहादुर सिंह, जनार्दनलाल श्रीवास्तव, सुनील राय, आशीष तिवारी, बृजनंदन पाठक, अभिलाष पांडेय, मनिराम यादव, अजीत राय, हरिकेश तिवारी, सर्वेश तिवारी, सर्वेश शुक्ल, खुनखुन पांडेय, देवीशरण ऊर्फ गुड्डू पांडेय, श्रवण निषाद, जितेंद्र चौबे, परमात्मा सिंह, दीनानाथ राय आदि उपस्थित रहे।