{"_id":"3dee2a4d73df74eacb4f7852f94576ad","slug":"elderly-woman-killed-in-a-sleeping-porch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामदे में सो रही वृद्ध महिला की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरामदे में सो रही वृद्ध महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार वृद्धा मालती पत्नी स्वर्गीय पल्टू 72 वर्ष शनिवार को घर में अकेली थी। उसके बेटे हरिराम की मौत 10 वर्ष पहले हो चुकी है।
जबकि एक बेटी राधिक है जो शादी के बाद ससुराल में रहती है। घर पर उसके साथ उसके बेटे का पुत्र संतोष 14 वर्ष और बेटी प्रियंका 18 वर्ष रहते है।
शनिवार को राधिका के बेटे का जन्म दिन था और संतोष तथा प्रियंका उसके गांव सिहापार गए थे। मालती घर पर अकेली थी।
गांव वालों का कहना है कि सुबह देर तक जब अगल बगल के लोग मालती को नही देखे तो बरामदे में गए और वहा उसे मृत देख आवाक रह गए।
सूचना पर थाना प्रभारी सुभाष मौर्य मय फोर्स पहुंचे और जांच पडताल शुरु कर दिए। गांव वालों ने इसकी सूचना बहन के घर गए संतोष और प्रियंका को दिया।
सूचना पर संतोष और प्रियंका पहुंच गए। संतोष ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दिया है। संतोष का कहना है कि उसके घर में चोर घुस कर दरवाजा तोड़ दिए और जेवर कपड़ा उठा ले गए। चोरो ने ही उनकी दादी की हत्या कर दी है।
थाना प्रभारी सुभाष मौर्य का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।