फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elderly woman dies under suspicious circumstances

Sant Kabir Nagar News: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 17 Feb 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies under suspicious circumstances
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के घूरापाली गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। एक मह पूर्व हुए विवाद में महिला को चोट लगी थी। पुलिस ने उसके बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई व जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घुरापाली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग महिला के मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मनभावती (65 ) पत्नी ज्वाला प्रसाद निवासी घूरापाली के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जनवरी में उनके परिवार के साथ राजकुमार और अन्य तीन लोगों ने मारपीट की थी। इस घटना के संबंध में मनीाावती के पुत्र रामेश्वर तिवारी ने थाना मेंहदावल में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद 22 जनवरी को आरोप पत्र न्यायालय में भेज दिए। अब घटना के एक माह बाद सोमवार को महिला की मृत्यु होने पर मारपीट के दौरान घायल होने के कारण मृत्यु होने की लोग चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मेंहदावल एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बुजुर्ग की मृत्यु सामान्य लग रही है। मारपीट की घटना एक माह पूर्व हुई थी, मृतका को कोई चोट भी नहीं आई थी। एहतियात के तौर पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed