फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elderly woman dies under suspicious circumstances in Mahuli, sparking outcry

Sant Kabir Nagar News: महुली में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग महिला की मौत, मची चीख-पुकार

Thu, 02 Apr 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies under suspicious circumstances in Mahuli, sparking outcry
- भांजे ने पुलिस को दी थी मामी की हत्या व लूट की सूचना
विज्ञापन

-लूट की सूचना झूठी निकली, पुलिस को संदिग्ध हालात में दिखी मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हरिहरपुर/ महुली। कोतवाली क्षेत्र के महुली में एक बुजुर्ग महिला की संंदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके पहले भांजे ने पुलिस को मामी की हत्या व लूट की सूचना दी थी।
महुली की महिला चंद्रमुखी (85) पत्नी स्वर्गीय गोपाल अपने घर में अकेली रहती थीं। सोमवार को भोर में अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो बगल की रहने वाली एक महिला उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बुधवार को भोर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

महुली कोतवाली क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी भास्कर ओझा ने बुधवार को डायल-112 पर महुली निवासी अपनी मामी की हत्या का शक जताते हुए उनके घर में लूटपाट की सूचना दी। लूट और हत्या की खबर पर सीओ अभयनाथ मिश्र आनन-फानन में महुली थाने पहुंच गए और जांच के लिए एसओ दुर्गेश पांडेय को भेजा। जांच पड़ताल के बाद पुलिस को लूट की घटना झूठी मिली, लेकिन एक महिला की मौत संदिग्ध हालात में दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि चंद्रमुखी के पति की मौत करीब पंद्रह साल पहले हो गई थी। महिला की कोई संतान नहीं है। थाने पर पहुंचे महिला के रिश्तेदारों की मौजूदगी में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि लूट की घटना झूठी निकली, लेकिन बुजुर्ग महिला की मौत संदिग्ध होने के चलते शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed