फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elderly woman dies, funeral halted after sons complain

Sant Kabir Nagar News: बुजुर्ग महिला की मौत, बेटों की शिकायत पर रोका गया अंतिम संस्कार

Thu, 23 Oct 2025 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies, funeral halted after sons complain
सिकरी गांव में महिला की मौत की सूचना के बाद पहुंची पुलिस । संवाद
महुली । महुली थाना क्षेत्र के सिकरी गांव में 60 वर्षीय मुनक्का देवी की बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे निधन हो गया। उनके साथ गांव में रहने वाला उनका एक बेटा सुधिराम ग्रामीणों की मदद से शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले जा रहा था, इसी बीच पुलिस ने रास्ते में शव यात्रा को रोक लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मुनक्का के बाहर रहने वाले दो बेटों बुधिराम और मुकुटनाथ ने सुधिराम पर मां की हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिकरी गांव निवासी मुनक्का देवी के पति बृजलाल की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटे हैं जिनमें बुधिराम परिवार के साथ नोएडा रहता था वहीं दूसरा भाई मुकुटनाथ सपरिवार कानपुर में रहता था। गांव में मुनक्का अपने मझले बेटे सुधिराम के साथ रहती थीं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे मुनक्का देवी की मौत हो गई। सुधिराम ने दोनों भाइयों को मां की मौत की सूचना दी। भाइयों ने कहा कि उनको परिवार के साथ आने में देर हो जाएगी, तब तक दाह संस्कार न करें। दाह संस्कार शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन



उधर, गांव वालों ने शव की हालत को देखते हुए उसका दाह संस्कार कर देने की बात कही। यह बात दोनों भाइयों को बता दी गई। दाह संस्कार की तैयारियां होने लगी। इसी बीच दोनों भाइयों ने डायल 112 पर फोन कर दिया कि उसके भाई ने मां को मार डाला है और अब दाह संस्कार करने जा रहा है। इसके बाद पूरे जिले में फोन घनघनाने लगे। पीआरवी की चार टीमों के साथ ही चौकी प्रभारी हरिहरपुर अशोक सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गांव के लोगों के साथ ही सुधिराम से भी बात की। सुधिराम के साथ ही गांव के लोग भी पोस्टमार्टम कराने को राजी हो गए। गांव के लोगों का कहना था कि वह सुधिराम ही अपनी मां की सेवा करता था, उनकी तबीयत भी ठीक नहीं रहती थी। इसी के चलते उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



कोट

महिला के बेटे उनके शव का पोस्टमार्टम करवाना चाहते थे। इसलिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
-प्रियम राजशेखर पांडेय, क्षेत्राधिकारी, धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed