फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elderly man returning after treatment dies in road accident

Sant Kabir Nagar News: इलाज कराकर लाैट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में माैत

Fri, 14 Nov 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Elderly man returning after treatment dies in road accident
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे नेदुला वैष्णों माता मंदिर के पास बृहस्पतिवार की दोपहर अज्ञात वाहन की ठोकर से प्रधान प्रतिनिधि की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मेंहदावल थाना क्षेत्र ददरा गांव निवासी 70 वर्षीय कपिल देव यादव, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार में स्थित एक विद्यालय में लिपिक पद से सेवानृवित हो चुके थे। वर्तमान में उनकी पत्नी गांव की प्रधान हैं और वह उनका कामकाज देखते थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह मेंहदवाल से बस से खलीलाबाद शहर स्थित एक निजी अस्पताल नेदुला में दवा लेने आए थे। दिन में लगभग तीन बजे के आसपास वह राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित नेदुला चौराहे से पैदल खलीलाबाद बाईपास की तरफ बस पर चढ़ने जा रहे थे। नेदुला से आगे निकले ही वैष्णों माता मंदिर के पास बस्ती की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए घायल लिपिक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में यदि कोई तहरीर परिजनों के तरफ से मिलता है तो केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed