फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elderly man attacked on the head with a rod; dies.

Sant Kabir Nagar News: बुजुर्ग के सिर पर राॅड से हमला, मौत

Mon, 10 Aug 2026 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly man attacked on the head with a rod; dies.
महुली। स्थानीय थाना क्षेत्र के फरेंदिया गांव में एक बुजुर्ग के सिर पर एक युवक ने राॅड से हमला कर दिया, इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि बुजुर्ग की मौत की सूचना मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फरेंदिया गांव में रविवार रात करीब आठ बजे रामलक्षन (70) के सिर पर गांव के ही एक युवक ने साइकिल में हवा भरने वाले पंप के रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पीआरवी टीम के द्वारा महुली थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद सीओ धनघटा ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। युवक ने बुजुर्ग के सिर पर वार क्यों किया इसके कारण का पता अभी नहीं चल सका है।
विज्ञापन

एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पीआरवी टीम के द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मामले में प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed