फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eighth grade students will get information about POCSO.

Sant Kabir Nagar News: आठवीं के विद्यार्थियों को पॉक्सो के बारे में मिलेगी जानकारी

Tue, 28 Apr 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Eighth grade students will get information about POCSO.
संतकबीरनगर/ सेमरियावां। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे अब पॉक्सो जैसे महत्वपूर्ण कानून के बारे में जानेंगे। बेसिक शिक्षा के एकेडमिक कैलेंडर में पहली बार इस कानून को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षक परिषद की ओर से जारी कैलेंडर में पहली बार पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने के लिए शामिल किया गया है। छोटे बच्चों को भी उनकी उम्र के अनुसार संवेदनशील तरीके से सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में पढ़ाया जाएगा। जनपद में 1247 परिषदीय विद्यालय (प्राथमिक और उच्च प्राथमिक) संचालित हैं।
विज्ञापन

इनमें 800 से अधिक प्राथमिक और लगभग 190-200 से अधिक उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं, जिनमें से 18 विद्यालयों को ''पीएम श्री'' योजना के लिए चुना गया है। इन सभी विद्यालयों में करीब 1.5 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। वैसे तो शासन स्तर से तमाम सुविधाएं विद्यालयों में दी जा रही है। बच्चों को नई-नई कानूनों से भी अवगत कराया जाता है। अब उनको पॉक्सो कानून से भी रूबरू कराया जाएगा। निदेशालय की तरफ से इसका पत्र जारी किया गया है, जिसमें शिक्षकों को विशेष दिशा-निर्देश दिया गया हैं। इसमें बच्चों को गुड टच-बैड टच, निजी सीमाओं की समझ, खतरे की पहचान और किसी भी असहज स्थिति में मदद लेने के तरीकों के बारे में सरल भाषा में समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों में जागरूकता, सतर्कता और आत्मविश्वासी बनाना है। बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षकों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed