{"_id":"686574f571f1c9d3080c5e9d","slug":"eight-school-vehicles-were-challaned-and-two-were-seized-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-134954-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्कूलों के आठ वाहनों का चालान, दो सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्कूलों के आठ वाहनों का चालान, दो सीज
Wed, 02 Jul 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिना कागजात और फिटनेस के चलते रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ दो दिनों से संभागीय परिवहन विभाग कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को 6 वाहनों का चालान किया गया था। वहीं बुधवार को दो वाहनों का कागजात सही न होने पर चालान और दो वाहनों को सीज कर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी में खड़ा करवाया।
एआरटीओ कार्यालय के अभिलेख की मानें तो जनपद में पंजीकृत 720 स्कूल वाहनों के सापेक्ष 160 वाहनों का फिटनेस एवं 70 वाहनों का परमिट समाप्त हो गया था। जिसकी वजह से जून माह में ही सभी स्कूल संचालकों को छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए वाहन के कागजात सही कराने का निर्देश दिया गया था। तय समय के भीतर कागजात सही न कराने वाले संचालकों को एआरटीओ की तरफ से 30 जून तक सभी प्रपत्र सही कराने के लिए रिमाइंडर भी भेजा गया। इसके बाद भी संचालकों ने स्कूल वाहन के कागजात सही कराने में रूचि नहीं लिया।
जून माह में 8 से 10 स्कूल वाहन के संचालकों ने ही अपने वाहन के कागजात सही कराने के लिए आवेदन किया। इसके बाद से ही विभाग ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए 1 जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूल वाहनों की सघन जांच होगी।